
Corona Symptoms: खांसी में नजर आ रहे ये 5 लक्षण कोविड-19 का संकेत, न समझें कोल्ड-फ्लू
AajTak
वैसे तो कोरोना या सामान्य रूप से होने वाली खांसी में पहचान करना मुश्किल है, लेकिन अगर आप कुछ विशेष बातों पर गौर करें तो कोविड-19 के कारण होने वाली खांसी या बाकी लक्षणों को पहचाना जा सकता है.
कोरोना वायरस की दूसरी तबाही के बीच मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और हाइजीन को मेंटेन रखना बेहद जरूरी हो गया है. कोरोना के इस संकट काल में यदि आप थोड़ा सा भी असहज या बीमार महसूस कर रहे हैं तो घर में रहकर ही अपनी देखभाल करें. वैसे तो कोरोना या सामान्य रूप से होने वाली खांसी में पहचान करना मुश्किल है, लेकिन अगर आप कुछ विशेष बातों पर गौर करें तो कोविड-19 में वाली खांसी या बाकी लक्षणों को पहचान सकते हैं. कॉमन कोल्ड या कोविड-19 दोनों ही हमारे अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट को प्रभावित करने वाले वायरस के संपर्क में आने से होते हैं. वायरस के छोटे-छोटे ड्रॉपलेट खांसते, छींकते या बोलते वक्त एक इंसान से दूसरे इंसान को संक्रमित करते हैं. हालांकि ये ध्यान रखना भी जरूरी है कि इन दोनों के ही वायरस अलग होते हैं और इनके लक्षण भी अलग हैं. कॉमन कोल्ड की तुलना में कोविड-19 के लक्षण ज्यादा गंभीर और घातक होते हैं. ये कॉमन कोल्ड की तुलना में ज्यादा दिन तक रह सकते हैं. सूखी खांसी- सूखी खांस कोरोना वायरस का एक कॉमन लक्षण है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 59 से 82 प्रतिशत कोरोना मरीजों को शुरुआत में सूखी खांसी की शिकायत होती है. WHO और चीन की फरवरी 2020 की एक साझा स्टडी के मुताबिक, 68 प्रतिशत लोगों में सूखी खांसी के लक्षण मिले हैं, जो कि दूसरा सबसे कॉमन लक्षण है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










