
Corona News: कोरोना के बेतहाशा आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता, प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई समीक्षा बैठक
AajTak
कोरोना के बेतहाशा आंकड़ों ने देश की चिंता बढा दी है. हर 24 घंटे में कोरोना के डेढ़ लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं, जो बेहद डराने वाली स्थति है. अब पीएम मोदी ने आगे की योजनाएं को तय करने के लिए समीक्षा बैठक बुलाई है. इस बैठक में कोविड प्रबंधन से जुड़ी पूरी टीम शामिल होगी. ये बैठक इस लिहाज से भी अहम है क्यूंकि 5 राज्यों के चुनावों की तारीख फाइनल हो गई है. चुनावी कार्यक्रमों के चलते कोविड का खतरा और भी बड़ा हो सकता है. कोरोना पर काबू पाने के लिए पीएम मोदी लगातार किसी ना किसी माध्यम से लोगों को मास्क पहनने और टीका लगवाने की अपील करते आए हैं. देखें ये एपिसोड.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










