
Corona New Variant in India: भारत के 10 राज्यों में मिले नए कोरोना वैरिएंट के 69 केस, इजरायल के वैज्ञानिक ने चेताया
AajTak
Corona New Variant in India: देश के 10 राज्यों में नए कोरोना वैरिएंट (BA.2.75) के करीब 70 मामले सामने आए हैं. इसको लेकर इजरायल के वैज्ञानिक ने चेताया है.
Corona New Variant in India: कोरोना वायरस (Coronavirus) करीब ढाई साल बाद भी दुनिया का पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है. अब इजरायल के एक वैज्ञानिक ने चिकित्सा बिरादरी और महामारी पर्यवेक्षकों में घबराहट पैदा कर दी है. इजरायल के वैज्ञानिक डॉक्टर शाय फ्लीशोन (Shay Fleishon) ने दावा किया है कि भारत के 10 राज्यों में कोरोनावायरस का सब-वैरिएंट BA.2.75 मिला है.
डॉक्टर Shay Fleishon इजरायल के शीबा मेडिकल सेंटर में मौजूद सेंटर वायरोलॉजी लैब में कार्यरत हैं. उन्होंने लिखा है कि BA.2.75 के 2 जुलाई तक 85 सीक्वेंस अपलोड किये गए हैं. इनमें से ज्यादा भारत (10 राज्य) से हैं. बाकी सात अन्य देशों से हैं. फिलहाल ट्रांसमिशन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
BA.2.75 update – 02.07.2022 85 sequences have been uploaded so far, mainly from India (from 10 states) and 7 other countries. No transmission could be tracked based on sequences outside India yet.
Shay Fleishon ने इन कोविड केसों के बारे में विस्तार से बताया भी है. डॉक्टर शाय के मुताबिक, 2 जुलाई तक भारत में कोविड के नए सबटाइप के 69 केस मिले थे. इसमें 27 महाराष्ट्र, 13 पश्चिम बंगाल, एक-एक दिल्ली और जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश, छह हरियाणा, तीन हिमाचल प्रदेश, 10 कर्नाटक, पांच मध्य प्रदेश, दो तेलंगाना में मिले.
जीनोम सीक्वेंसिंग के डेटा पर नजर रखने वाली साइट Nextstrain के मुताबिक, भारत के अलावा सात और देश हैं जहां नया कोविड वैरिएंट मिला है. Shay Fleishon ने BA.2.75 को सेकेंड जेनरेशन वैरिएंट बताया है. लिखा गया है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि सेकेंड जेनरेशन वैरिएंट उन देशों से निकलकर दूसरे देश पहुंचे हैं, जहां वे पाये गए थे.
शाय फ्लीशोन ने आगे ट्वीट करते हुए यह भी लिखा कि BA.2.75 क्या आने वाले वक्त में दुनियाभर में फैल जाएगा यह इतनी जल्दी सामने नहीं आ सकता. लेकिन BA.2.75 चिंता पैदा करने वाला जरूर है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










