
Corona in Delhi: दिल्ली में कोरोना के आकड़ों में दर्ज की गई गिरावट, देखें 24 घंटे में आए कितने केस
AajTak
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच एक अच्छी खबर आई है. पहले के मुकाबले दिल्ली में अब कोरोना के मामलों में गिरावट हुई है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि आज दिल्ली में कोरोना के मामले 3,000 तक कम आएंगे. उन्होंने कहा कि दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू और तमाम पांबदियों के वजह से हमने कोरोना के बढ़ते मामलों पर काबू किया है. बता दें, अब तक देशभर में कोरोना के कुल 2,71,202 मामले सामने आए हैं. जिसमें पिछले 24 घंटे में 314 मरीजों की मौत हो चुकी है. देखें ये वीडियो.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










