
Corona curfew: उत्तराखंड में एक हफ्ते के लिए बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, जानें- क्या रहेंगी पाबंदियां?
ABP News
राज्य में प्रवेश के लिये अथवा मैदान से पहाड़ पर जाने के लिये 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर या एंटीजन रेपिड टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य होगा. मसूरी और नैनीताल में रविवार को बाजार खोलने की अनुमति दी गयी है.
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने कुछ और रियायतों के साथ कोविड कर्फ्यू एक सप्ताह के लिए बढा दिया. मुख्य सचिव ओम प्रकाश द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि उत्तराखंड में अब कर्फ्यू छह जुलाई की सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा. हालांकि, कर्फ्यू में और ढील देते हुए दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को सप्ताह में पांच की जगह छह दिन खुलने की अनुमति दी गयी है. इसके अलावा लोकप्रिय पर्यटक शहरों, मसूरी और नैनीताल में रविवार को भी बाजार खोलने की अनुमति दी गयी है जहां मंगलवार को दुकानें बंद रखी जाएंगी. जिम और 18 साल से उपर के विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों को कोचिंग देने वाले संस्थानों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी गयी है. होटल और रेस्टोरेंट 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे लेकिन वे रात्रि 10 बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहेंगे. बार भी 50 क्षमता के साथ खुलेंगे.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












