
Corona crisis: अब इस राज्य में भी नहीं होंगी कक्षा एक से नौवीं तक की परीक्षाएं, सीधे प्रमोट होंगे छात्र
AajTak
Telangana corona crisis: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने फैसला किया है कि कक्षा एक से लेकर कक्षा नौवीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को बिना परीक्षा के प्रमोट करने का फैसला किया है.
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है. इसी बीच तेलंगाना सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने कक्षा एक से लेकर कक्षा नौवीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को बिना परीक्षा के प्रमोट करने का फैसला किया है. दरअसल, तेलंगाना में लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 6 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. अब छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए राज्य सरकार ने फैसला किया है कि कक्षा एक से लेकर 9वीं तक के छात्रों की परीक्षा नहीं की जाएंगी. उन्हें ऐसे ही अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा. इससे पहले ऐसा ही फैसला बाकी राज्यों में भी लिया गया है.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








