
Corona Cases in Gujarat: गुजरात में फिर कोरोना विस्फोट, अहमदाबाद के इंस्टीट्यूट में मिले 24 मरीज, कैंपस बना कंटेनमेंट जोन
AajTak
गुजरात में फिर एक बार कोरोना विस्फोट हुआ है. अहमदाबाद में मौजूद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (National Institue of design) में 24 कोरोना मरीज मिले हैं वहीं 178 को क्वारंटाइन किया गया है.
Corona Cases in Gujarat: गुजरात में कोरोना के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं. वहां अहमदाबाद में मौजूद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (National Institue of design) में कोविड के 24 मरीज मिले हैं वहीं 178 को क्वारंटाइन किया गया है.
अहमदाबाद नगर निगम ने इस वजह से NID कैंपस को छोटा कंटेनमेंट जोन बना दिया है. NID के दो छात्रों की स्थिति फिलहाल गंभीर है, वे हॉस्पिटल में भर्ती हैं.
गुजरात के किसी शिक्षण संस्थान में दूसरी बार कोविड ब्लास्ट हुआ है. इससे पहले गांधीगनर के गुजरात नेशन लॉ यूनिवर्सिटी (GNLU) में पिछले महीने 162 कोविड मरीज मिले थे. हालांकि, अब GNLU कोविड फ्री हो गई है.
देश में बढ़ रहे कोविड केस
गुजरात के साथ-साथ देश के दूसरे राज्य भी कोरोना के बढ़ते केसों से जूझ रहे हैं. देश में 7 मई को पिछले 24 घंटे में करीब चार हजार कोरोना केस सामने आए थे. वहीं कल यानी 8 मई को 24 घंटे में 3451 कोविड मरीज मिले थे.
गुजरात की बात करें तो राज्य में फिलहाल 147 कोविड केस एक्टिव हैं. वहीं 1590 ऐसे लोग हैं जो क्वारंटाइन में हैं. राज्य में अबतक 10,941 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










