
Corona Cases in Delhi: कोरोना केस में फिर बड़ा उछाल, 24 घंटे में 632 नए मामले
AajTak
दिल्ली में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं. आज फिर दिल्ली में कोरोना मामलों में उछाल देखने को मिला है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 632 नए मामले सामने आए हैं.
राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार अब डराने लगी है. पिछले कई दिनों से लगातार रिकॉर्डतोड़ मामले दर्ज किए जा रहे हैं. अब एक बार फिर दिल्ली में कोरोना के 24 घंटे में 632 मामले सामने आ गए हैं. कल राजधानी में कोरोना के 501 मामले दर्ज हुए थे. मामलों के अलावा संक्रमण दर भी दिल्ली के लिए चिंताजनक है. पिछले दिनों में ही तीन गुना तक की बढ़ोतरी देखने को मिल गई है. राहत सिर्फ इस बात की है कि आज कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई है और 414 लोग ठीक भी हुए हैं.
पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि पूरे दिल्ली-एनसीआर में कोरोना मामलों में तेजी आई है. यहां पर खतरनाक ट्रेंड ये है कि अब बच्चे भी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं. गाजियाबाद-दिल्ली के स्कूलों में कई बच्चे पॉजिटिव निकल चुके हैं. दिल्ली सरकार की तरफ से स्कूलों के लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है. एक भी कोरोना केस मिलने पर स्कूल की उस विंग को बंद करने का आदेश है. वहीं स्थिति को देखते हुए पूरे स्कूल को बंद करने का फैसला विद्यालय का प्रशासन ले सकता है.
इसके अलावा कल बढ़ते कोरोना मालमों के बीच DDMA की एक अहम बैठक होने वाली है. कहा जा रहा है कि उस बैठक में एक बार फिर कुछ सख्त फैसले लिए जा सकते हैं. इन फैसलों में मास्क को अनिवार्य करने से लेकर मास्क ना लगाने पर जुर्माना लगाना तक शामिल है.
अब बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा है. 65 हजार अतिरिक्त अस्पताल बनाने पर जोर दिया जा रहा है. इसके अलावा कोरोना के प्रसार को बढने से रोकने के लिए दिल्ली सरकार टेस्ट, ट्रेस एवं ट्रीट के सिद्धान्त पर काम कर रही है. कोरोना मरीजों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर रही है. वहीं, जरूरत पड़ने पर आरटी-पीसीआर टेस्टिंग की संख्या भी बढ़ाई जाएगी. इसके अलावा दिल्ली सरकार सभी को फ्री में बूस्टर डोज देने पर विचार कर रही है. सरकारी अस्पताल में ये टीकाकरण अभियान शुरू किया जा सकता है.
वैसे दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं. पिछले 24 घंटे में 163 मामले दर्ज किए गए हैं. बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी सरकार द्वारा गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत में मास्क एक बार फिर अनिवार्य कर दिया गया है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









