
Corona Cases: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बोले- दिल्ली में बेकाबू कोरोना के चलते हमारे यहां बढ़ रहे मरीज, सत्येन्द्र जैन ने दिया ये जवाब
ABP News
Corona New Cases: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में रोज़ाना कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा लगभग 9,000 हज़ार है.
Delhi Haryana Corona New Cases: बढ़ते कोरोना मामलों के बीच एक बार फिर दिल्ली और हरियाणा राज्यों के बीच तकरार देखने को मिली है. जहां एक तरफ़ हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने हरियाणा के कुछ ज़िलों में तेज़ी से फैल रहे कोरोना के पीछे दिल्ली को ज़िम्मेदार ठहराया तो वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा रोज़ाना आने वाले मामलों में से क़रीब हज़ार मामले दिल्ली के बाहर से होते है. दरअसल हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का आज एक बयान सामने आया था जिसमें अनिल विज ने हरियाणा के कुछ ज़िलों में बढ़ते संक्रमण के पीछे दिल्ली को ज़िम्मेदार ठहराया. स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा के 3 ज़िलों में जो दिल्ली से सटे हुये है वहाँ पर लगातार संक्रमण बढ़ रहा है, इसकी वजह दिल्ली में तेज़ी से बढ़ती कोविड मरीज़ों की संख्या है.
इस पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन का भी एक बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राजनीति वाली बातें हैं. अगर हम कह दें कि हमारे यहां विदेश से आने वालों की वजह से कोरोना हुआ, या मैं आपको बताने लगूं कि हरियाणा से रोज कितने केस दिल्ली में आ रहे हैं. इसकी डिटेल में जाने की जरूरत नहीं है. हर रोज जो दिल्ली की लिस्ट आती है, उसमें हजार से भी ज्यादा लोग दिल्ली से बाहर के होते हैं.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












