
Corona: संक्रमण के इतने दिन बाद अपना असली रूप दिखाता है कोरोना, तब और हो जाएं सावधान
AajTak
कोरोना में 14 दिन के रिकवरी पीरियड में 5-10 दिन का समय बेहद महत्वपूर्ण समझा जाता है. इस टाइमलाइन के दौरान कुछ खास बातों पर बहुत बारीकी से गौर किया जाना चाहिए.
कोरोना वायरस से भारत में हालात बेशक बदतर हो चुके हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में मरीजों की रिकवरी हो रही है. हालांकि ये बीमारी का एक नया रूप है, इसलिए हल्के लक्षण भी नजरअंदाज नहीं किए जा सकते हैं. यही कारण है कि 14 दिन के रिकवरी पीरियड में 5वें दिन से लेकर 10वें दिन का समय बेहद महत्वपूर्ण समझा जाता है. इस टाइमलाइन के दौरान कुछ खास बातों पर बहुत बारीकी से गौर किया जाना चाहिए. लक्षणों पर रखें नजर- कोरोना वायरस के ज्यादातर मामले हल्के लक्षण वाले ही होते हैं जिन्हें घर पर आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है. डॉक्टर्स कहते हैं कि शरीर में 5वें दिन से दिखने वाले लक्षणों को मॉनिटर करने और समझने की जरूरत होती है. यदि कोई व्यक्ति अपने रिकवरी पीरियड के मिडिल में हो और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तो उसे कुछ विशेष बातों पर ध्यान देने की जरूरत है. जैसे लक्षण वैसी रिकवरी- इंफेक्शन के शुरुआती दिनों में लक्षण काफी भ्रम पैदा कर सकते हैं. इस दौरान कुछ लोगों में हल्के लक्षण दिख सकते हैं, जबकि कुछ लोगों में लक्षण नजर ही नहीं आते हैं. हालांकि 5 से 10 दिन के बीच में बॉडी में इंफेक्शन की गंभीरता को समझा जा सकता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










