
Corona: मुंबई में मिला वैरिएंट XE है या नहीं, BMC और स्वास्थ्य मंत्रालय के अलग-अलग दावे, फिर होगी जांच
AajTak
बीएमसी के अनुसार कोरोना के नए वैरिएंट XE और कप्पा के एक-एक केस मुंबई में मिले हैं. देश में यह XE वैरिएंट मिलने का पहला मामला लेकिन केंद्रयी स्वास्ध्य मंत्रालय ने इसका खंडन किया है.
मुंबई में कोरोना वायरस के XE वैरिएंट की पुष्टि के कुछ घंटे बाद ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात का खंडन कर दिया. मंत्रालय के अधीन आने वाले केंद्रीय अनुसंधान निकाय INSACOG के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि मामले की फिर से जांच करनी होगी. INSACOG के सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि इस मामले की फिर से पुष्टि करने और यह पता लागने की जरूरत है कि क्या सैंपल recombinant variant से संक्रमित है. सूत्रों ने बताया कि हम कई एक्सपोजर की जांच के लिए फिर से जीनोम सीक्वेंसिंग कराएंगे.
NIBMG ने पुष्टि के लिए मांगा डेटा
महाराष्ट्र कोविड टास्क फोर्स के सदस्य डॉ. शशांक जोशी ने कहा कि रीकॉम्बिनेंट स्ट्रेन में contaminants होते हैं इसलिए INSACOG ने हमसे जीनोम सीक्वेंसिंग का डेटा मांगा है ताकि उसे NIBMG (नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जीनोमिक्स) को भेज दिया है ताकि XE वैरिएंट के होने की पुष्टि की जा सके.
विदेश महिला ठीक होकर घर भी लौट गई
डॉ. शशांक जोशी का कहना है कि मुंबई में नए वैरिएंट के मिलने पर घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि जो विदेशी महिला इस वैरिएंट से संक्रमित पाई गई थी वह पिछले महीने ही पूरी तरह से ठीक होकर अपने देश लौट गई है. उन्होंने बताया कि सैंपलों की कस्तूरबा लैब में डॉ. जयंती शास्त्री द्वारा जीनो सीक्वेंसिंग करवाई गई थी. लैब ने इस बात की पुष्टि की है कि महिला में ओमिक्रॉन के दो सब लीनेज BA.1 और BA.2 का रीकॉम्बिनेंट स्ट्रेन है.
दोनों डोज लगवा चुकी है संक्रमित महिला

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








