
Corona: मास्क की वापसी, एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन-बस अड्डों पर मास टेस्टिंग... कहीं ये लॉकडाउन की आहट तो नहीं?
AajTak
Coronavirus in India: देश में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद राज्य सरकारें अलर्ट पर आ गईं हैं. यूपी सरकार ने लखनऊ समेत दिल्ली से सटे जिलों में मास्क को अनिवार्य कर दिया है. राजधानी दिल्ली में भी कल एक अहम बैठक होनी है, जिसमें पाबंदियों को लेकर कुछ फैसला लिया जा सकता है.
Coronavirus in India: देश में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर बढ़ने लगी है. दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में कोरोना तेजी से बढ़ता जा रहा है. यहां बड़ी संख्या में अब बच्चे भी संक्रमित मिल रहे हैं. तीसरी लहर थमने के बाद जो पाबंदियां हटाई गई थीं, अब उन्हें दोबारा लागू किया जाने लगा है. यूपी सरकार ने लखनऊ समेत 7 शहरों में मास्क को दोबारा अनिवार्य कर दिया है. कोरोना के हालातों पर बुधवार को DDMA की बैठक भी होनी है, जिसमें कुछ पाबंदियों पर फैसला हो सकता है.
दरअसल, सबसे ज्यादा मामले दिल्ली-एनसीआर में सामने आ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 24 घंटे में कोरोना के 1,247 मामले सामने आए हैं. इनमें से 501 मामले अकेले दिल्ली के हैं. यानी, हर दूसरा संक्रमित दिल्ली में मिला है.
राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर के इलाकों में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लखनऊ समेत 7 जिलों में मास्क को अनिवार्य कर दिया है. जिन जिलों में मास्क को अनिवार्य किया गया है, उनमें लखनऊ के अलावा गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर और बागपत शामिल हैं.
कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद 1 अप्रैल से ही उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों में मास्क की अनिवार्यता को खत्म किया था. लेकिन अब फिर से मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है. मास्क नहीं पहनने पर 1 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. सीएम योगी ने अधिकारियों को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करवाने का आदेश दिया है.
ये भी पढ़ें-- Corona: बच्चों पर कोरोना की नई लहर का बड़ा खतरा, दिल्ली-NCR के ट्रेंड पर जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
बस-रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट पर मास टेस्टिंग

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









