
Corona: बच्चों पर कोरोना की नई लहर का बड़ा खतरा, दिल्ली-NCR के ट्रेंड पर जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
AajTak
Coronavirus in India: देश में कोरोना की चौथी लहर का खतरा मंडराने लगा है. नई लहर में बड़ी संख्या में बच्चे भी संक्रमित मिल रहे हैं. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के कई स्कूलों में बच्चे पॉजिटिव मिले हैं. एक्सपर्ट आने वाले खतरे को लेकर लोगों को चेता रहे हैं लेकिन...
Coronavirus in India: देश में कोरोना ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. चिंता इसलिए भी क्योंकि इस बार बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी संक्रमित हो रहे हैं. दिल्ली-NCR के कई स्कूलों में अब तक कई बच्चे कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. तीसरी लहर थमने के बाद लगभग दो साल बाद स्कूल पूरी तरह से खुलने शुरू ही हुए थे कि बच्चों के संक्रमित होने के कारण एक बार फिर से इनके बंद होने के आसार नजर आने लगे हैं. हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि अब स्कूल बंद करना कोई हल नहीं है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 24 घंटे में कोरोना के 1,247 नए मामले सामने आए हैं. एक मरीज की मौत भी हुई है. सबसे ज्यादा 501 मामले अकेले दिल्ली में सामने आए हैं. राजधानी दिल्ली में कोरोना से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. यहां सोमवार को संक्रमण दर 7 फीसदी के पार पहुंच गई. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, 5 फीसदी से ऊपर की संक्रमण दर 'चिंताजनक' होती है.
कोरोना की अब जो नई लहर तेज हो रही है, उसमें सैकड़ों बच्चे भी संक्रमित हो रहे हैं. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई स्कूलों में बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं. पिछले 24 घंटे में दिल्ली से सटे नोएडा में ही 33 बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं. हालांकि, बच्चों के संक्रमित होने पर एक्सपर्ट का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि जो बच्चे संक्रमित हो रहे हैं, उनमें बहुत हल्के लक्षण हैं और वो जल्दी ठीक भी हो जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें-- Corona India: कोरोना की चौथी लहर पर क्या बोले IIT प्रोफेसर? दो बार की है सटीक भविष्यवाणी
बच्चों में संक्रमण पर क्या है एक्सपर्ट की राय?
- एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया का कहना है कि अभी घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि पिछली लहर का डेटा बताता है कि अगर बच्चे कोविड संक्रमित हो भी जाते हैं, तो उनमें हल्के लक्षण होते हैं और बहुत जल्दी ठीक भी हो जाते हैं. उनका कहना है कि जो बच्चे वैक्सीन के लिए एलिजिबल हैं, वो वैक्सीन जरूर लगवाएं. हालांकि, वो ये भी कहते हैं कि जिन्हें वैक्सीन नहीं लगी है, उन्हें भी घबराने की बात नहीं है क्योंकि गंभीर बीमारी नहीं हो रही है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









