
Corona को लेकर China पर फिर भड़के Donald Trump, बोले- ‘Virus से हुई तबाही के लिए हर्जाना दे बीजिंग’
Zee News
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ने कहा कि कोरोना के शिकार देशों को देखें, वे अब कभी पहले जैसे नहीं होंगे. हमारा देश भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है, लेकिन भारत सहित अन्य देश हमसे भी अधिक प्रभावित हुए हैं. इसलिए चीन को पूरी दुनिया को इसके लिए हर्जाना देना चाहिए.
वॉशिंगटन: अमेरिका (America) के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर चीन (China) पर निशाना साधा है. ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत (India) ने कोरोना महामारी की तबाही झेली है और इसके लिए सीधे तौर पर चीन जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी ने अमेरिका में भी कहर बरपाया है. लिहाजा, चीन को अमेरिका को 10 खरब डॉलर का हर्जाना देना चाहिए. पूर्व राष्ट्रपति ने फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा कि चीन को केवल यूएस ही नहीं पूरी दुनिया को हर्जाना देना चाहिए. डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि चीन को अमेरिका सहित पूरी दुनिया को कोरोना महामारी के लिए हर्जाना देना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘देखिए कैसे चीन के किए की वजह से देश बर्बाद हुए. भले ही यह दुर्घटना क्यों न हो, लेकिन यह अक्षमता सहित कई सवाल खड़े करती है और इसके लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए’. बता दें कि ट्रंप शुरुआत से कोरोना महामारी के लिए चीन को दोषी ठहराते आये हैं.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



