
Corona के खिलाफ India को अब मिला Australia का साथ, जल्द भेजेगा Ventilators, Mask सहित जरूरी सामान
Zee News
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वेंटिलेटर, मास्क और ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर सहित अन्य जरूरी सामना भेजने का ऐलान किया है. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा है कि इस मुश्किल घड़ी में हम पूरी तरह से भारत के साथ खड़े हैं और उसे हर संभव सहायता प्रदान करेंगे.
सिडनी: कोरोना (Coronavirus) महामारी से जूझ रहे भारत (India) की मदद के लिए ऑस्ट्रेलिया (Australia) भी आगे आया है. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन (Scott Morrison) ने कोरोना से जंग में भारत की हर संभव मदद का ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया वेंटिलेटर (Ventilators) सहित जरूरी साजोसामान भारत भेजेगा. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया खुद भी कोरोना की मार से बेहाल है, इसके बावजूद उसका भारत की तरफ मदद का हाथ बढ़ाना दर्शाता है कि दोनों देशों के रिश्ते कितने मजबूत हैं. Our hearts are with ppl of India. Israel's Ministry of Foreign Affairs&Israel Embassy in India are organizing support for India which will include contributions from private sector,defense companies&general public,all joining hands to help India:Ron Malka, Israel's Envoy to India नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की बैठक के बाद एक प्रेस को संबोधित करते हुए पीएम स्कॉट मॉरिसन ने भारत के हाल पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा, ‘भारत में जो दृश्य हम देख रहे हैं, वे बेहद चिंताजनक और परेशान करने वाले हैं. हम भारत के प्रति सहानुभूति एवं संवेदना करते हैं और इस संकट की स्थिति में उसे हर संभव सहायता देने का ऐलान करते हैं’. — ANI (@ANI)
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



