
Corona की बढ़ती रफ्तार से घबराया France, Indian Travelers के लिए अनिवार्य किया 10 दिनों का Quarantine
Zee News
फ्रांस सरकार ने कहा कि जहां स्थिति काफी खराब और चिंताजनक है, हम उन देशों को ध्यान में रखते हुए सख्त फैसले लेंगे. आने वाले दिनों में यात्रा प्रतिबंधों (Travel Ban) को लेकर भी फैसला लिया जाएगा. इससे पहले कोरोना संकट के मद्देनजर अमेरिका और ब्रिटेन भी भारत को लेकर सख्त फैसले ले चुके हैं.
पेरिस: भारत में कोरोना (Coronavirus) की दूसरी लहर से बिगड़ते हालात ने दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ा दी है. अब फ्रांस (France) ने एहतियाती कदम उठाते हुए भारत (India) से आने वाले यात्रियों के लिए 10 दिनों का क्वारंटाइन (Quarantine) अनिवार्य कर दिया है. इससे पहले, अमेरिका (America) ने अपने नागरिकों को भारत की यात्रा से बचने की सलाह दी थी. यूएस ने कहा था कि कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लगवा चुके लोग भी मौजूदा माहौल में भारत जाने से बचें. इसी तरह, खतरे को देखते हुए ब्रिटेन (UK) ने भी भारत को ‘रेड लिस्ट’ में डाल दिया है. France to impose 10-day quarantine for India travellers: govt फ्रांस ने इससे पहले ब्राजील से आने वाली सभी फ्लाइट्स पर बैन लगाने का ऐलान किया था, ताकि नए कोरोना वैरिएंट को देश में फैलने से रोका जा सके. इसके साथ ही सरकार ने कहा है कि भारत की तरह अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका से आने वालों लोगों को भी क्वारंटाइन होना होगा. महामारी पर कैबिनेट की बैठक के बाद सरकार ने कहा कि जहां स्थिति काफी खराब और चिंताजनक है, हम उन देशों को ध्यान में रखते हुए सख्त फैसले लेंगे. आने वाले दिनों में यात्रा प्रतिबंधों (Travel Ban) को लेकर भी फैसला लिया जाएगा.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



