
Corona का खौफ: India से घर वापस लौट रहे Australians पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना, 5 साल की जेल भी संभव
Zee News
भारत (India) में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया (Australia) कुछ ज्यादा ही सख्त हो गया है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत से लौटने वाले अपने नागरिकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है.
सिडनी: भारत (India) में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया (Australia) कुछ ज्यादा ही सख्त हो गया है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत से लौटने वाले अपने नागरिकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है. स्कॉट मॉरिसन (Scott Morrison) सरकार की तरफ से कहा गया है कि बैन के बावजूद यदि कोई व्यक्ति भारत से ऑस्ट्रेलिया आने का प्रयास करता है, तो उसे जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने वाली सीधी उड़ानों (India Direct Flight) पर पहले ही रोक लगा दी है. 9न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने इस संबंध में नए नियम बनाए हैं, जो आज (एक मई) से अमल में आ सकते हैं. इसके तहत ऐसे लोगों के देश में प्रवेश पर रोक रहेगी, जिन्होंने पिछले 14 दिनों में भारत की यात्रा की है. सरकार ने ये कदम इसलिए उठाया है, क्योंकि हाल ही में दो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर (Australian Cricketers) देश वापस पहुंचे थे. भारत से सीधी उड़ानों पर लगी रोक को देखते हुए इन क्रिकेटरों ने सबसे पहले कतर (Qatar) की यात्रा की, फिर वहां से ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरी.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



