
Corbevax Vaccine: बायोलॉजिक-ई ने बूस्टर डोज के तौर पर ‘कोर्बेवैक्स’ के थर्ड फेज के ट्रायल की इजाजत मांगी
ABP News
कोर्बेवैक्स (Corbevax) स्वदेशी वैक्सीन है जिसके दूसरे और तीसरे फेज के क्लीनिकल ट्रायल का नतीजा इसी महीने सामने आ सकता है. अब कंपनी ने बूस्टर डोज के तौर पर थर्ड फेज के ट्रायल की इजाजत मांगी है.
Corbevax Vaccine: कोविशिल्ड या कोवैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों के लिए सिंगल बूस्टर डोज के तौर पर फार्मा कंपनी बायोलॉजिक-ई (Biological E) ने ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से कोरोना वैक्सीन कोर्बेवैक्स (Corbevax) के थर्ड फेज के ट्रायल की इजाजत मांगी है.
हैदराबद की दवा कंपनी बायोलॉजिक-ई की तरफ से विकसति ‘कोर्बेवैक्स’ स्वदेशी वैक्सीन है जिसकी दूसरे और तीसरे फेज के ट्रायल का नतीजा इसी महीने आ सकता है. इस आरबीडी प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन को 18 से 80 साल के आयुवर्ग के लोगों को दिया जाना है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












