
Conversion News: धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने मारा छापा, 40 लोगों से हो रही है पूछताछ
ABP News
Religious Conversion: अयोध्या (Ayodhya) में धर्म परिवर्तन (Religious Conversion) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. पुलिस जांच कर रही है कि लोभ और दबाव के जरिए लोगों का धर्मांतरण तो नहीं कराया जा रहा था.
Ayodhya Religious Conversion: अयोध्या (Ayodhya) जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में धर्म परिवर्तन (Religious Conversion) की सूचना पर पुलिस (Police) और प्रशासनिक अफसरों ने चांदपुर गांव में छापा मारा. अयोध्या-इलाहाबाद हाईवे के किनारे चल रहे ईसाई मिशनरी (Christian Missionary) के कार्यक्रम से पुलिस लगभग 40 लोगों को पकड़कर बीकापुर कोतवाली लाई है और उनसे पूछताछ की जा रही है. मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो वो सभी प्रभु ईसा मसीह की आराधना कर रहे थे. लोग कह रहे हैं कि उन्हें बीमारी से राहत मिली है इसलिए वो यहां आए हैं. इस खबर के सामने आने के बाद हिन्दू संगठन से जुड़े लोग और अयोध्या के साधु-संत भड़क उठे हैं और कारवाई की मांग कर रहे हैं. फिलहाल, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या लोभ और दबाव के जरिए लोगों का धर्मांतरण तो नहीं कराया जा रहा था.
पुलिस कर रही है पूछताछ राम की नगरी अयोध्या में धर्म परिवर्तन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जिसमें एसडीएम बीकापुर और सीओ बीकापुर के अगुवाई में पुलिस टीम धर्मांतरण की सूचना पर छापेमारी कर करीब 3 दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले से आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ में जुट गए हैं.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












