
Communal Violence: बीजेपी ने राज्यपाल से की जोधपुर साम्प्रदायिक हिंसा की जांच शुरू करने की मांग, गहलोत सरकार पर लगाया ये आरोप
ABP News
BJP Demands Probe In Jodhpur Violence: जोधपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में बीजेपी ने राज्यपाल से जांच कराने की मांग की है. बीजेपी ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.
Jodhpur Communal Violence: राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने जोधपुर सांप्रदायिक हिंसा पर राज्यपाल कलराज मिश्र को पत्र लिखा है और निष्पक्ष जांच की कराने का आग्रह किया है. इसके साथ ही उन्होंने जरूर निर्देश देने का भी आग्रह किया है जिससे कि राज्य में कानून व्यवस्था बनी रहे.
पत्र में उन्होंने लिखा है कि मैं विनम्रता के साथ आपसे जोधपुर में हुई हिंसा की निष्पक्ष जांच कराने का निवेदन करता हूं. राज्य सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं ताकि राज्य में शांति स्थापित हो सके और राजस्थान में सांप्रदायिक घटनाएं न हों. साथ ही इस घटना में शामिल अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.











