
Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में छाया भारतीय दल! देखें आज की पॉपुलर न्यूज
AajTak
22 वें राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग आगाज हो गया है. बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में शानदार ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ. ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने किया. दो बार की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट पीवी सिंधु राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं. वही मनप्रीत ने अपनी कप्तानी में हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक दिलाया था. सईद अंसारी के साथ देखें आज की पॉपुलर न्यूज.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










