
Colin de Grandhomme Retirement: धाकड़ ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने लिया संन्यास, न्यूजीलैंड को बनाया था वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियन
AajTak
न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. कॉलिन डी ग्रैंडहोम का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 10 साल का रहा है. संन्यास का ऐलान करने के साथ कीवी प्लेयर ने कहा कि मैं यह स्वीकार करता हूं कि मैं कोई छोटा नहीं हो रहा हैं. ट्रैनिंग करना मुश्किल हो रहा है खासकर चोटों के साथ.
Colin de Grandhomme Retirement: न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. 36 साल के इस धाकड़ प्लेयर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. कॉलिन डी ग्रैंडहोम का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 10 साल का रहा है.
कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने अपनी न्यूजीलैंड टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियन बनाया है. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का पहला सीजन 2019 से 2021 के बीच खेला गया था. इसका फाइनल जून 2021 में इंग्लैंड के साउथैम्पटन में हुआ था.
इस फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 8 विकेट से हराया था. कॉलिन डी ग्रैंडहोम भी इस फाइनल में खेले थे. इस कीवी प्लेयर ने अपना आखिरी मैच इसी साल जून में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट खेला था. इस मैच में ग्रैंडहोम ने एक पारी में नाबाद 42 रन बनाए थे. साथ ही दोनों पारियों में एक विकेट लिया था.
'चोटों के साथ ट्रैनिंग करना मुश्किल हो रहा है'
ग्रैंडहोम ने कहा, 'मैं यह स्वीकार करता हूं कि मैं कोई छोटा नहीं हो रहा हैं. ट्रैनिंग करना मुश्किल हो रहा है खासकर चोटों के साथ. मेरा एक बढ़ता हुआ परिवार भी है. साथ ही क्रिकेट के बाद मेरा भविष्य कैसा होगा, मैं यह भी समझने की कोशिश कर रहा हूं. यह सभी चीजें पिछले हफ्ते से ही मेरे दिमाग में चल रही थीं.'
BLACKCAPS and @ndcricket all-rounder Colin de Grandhomme has announced his retirement from international cricket. #CricketNation https://t.co/IfY45v2Wbj

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











