
Coal Shortage: कोयले की कमी के चलते महाराष्ट्र में नहीं कटेगी बिजली, राज्य के ऊर्जा मंत्री ने दी गारंटी
ABP News
Coal Shortage: नितिन राउत ने कहा कि हम आयातित कोयला नहीं लेने वाले हैं और शायद केंद्र सरकार इसकी अनुमति भी नहीं देगी.
Coal Shortage: महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने गारंटी दी है कि उनके राज्य में कोयला संकट के चलते बिजली कटौती नहीं की जाएगी. हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि महाराष्ट्र की डिमांड 17,500 से 18 हज़ार मेगावॉट की है, जो पीक पीरियड में 22 हज़ार तक जाती है. हमें 3500 से 4 हज़ार मेगावॉट बिजली की कमी है.
कोयले की कमी की वजह से बिजली कटौती की चर्चा के बीच नितिन राउत ने कहा, "एक मंत्री होने के नाते मैं इस बात की गांरटी देता हूं कि कोयले की कमी के चलते बिजली कटौती नहीं की जाएगी."

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












