
CNG-PNG रेट के नए फॉर्मूले में ऐसा क्या है कि 10% घट जाएंगी कीमतें, समझिए पूरी पॉलिसी
AajTak
सीएनजी और पीएनजी की कीमतों को तय करने के लिए सरकार ने नए फॉर्मूले को मंजूरी दे दी है. इसके बाद देश में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में 10 फीसदी तक की कमी आ सकती है. इतना ही नहीं, अब 6 महीने के बजाय हर महीने सीएनजी और पीएनजी की कीमतें तय होंगी.
घरों और गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी और पीएनजी की कीमतें कम हो सकतीं हैं. केंद्र सरकार ने इनकी कीमतें तय करने के लिए नए फॉर्मूले को मंजूरी दे दी है. सरकार का कहना है कि इस फॉर्मूले से सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में 10 फीसदी तक की कमी आ जाएगी. यानी, मान लीजिए कि कीमत 80 रुपये है तो अब ये 10 फीसदी कम होकर 72 रुपये हो जाएगी.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि घरेलू गैस की कीमतों को अब अंतरराष्ट्रीय हब गैस की जगह इंपोर्टेड क्रूड के साथ लिंक कर दिया गया है. अब घरेलू गैस की कीमत भारतीय क्रूड बास्केट के दाम का 10 फीसदी होगी.
इतना ही नहीं, अब सीएनजी और पीएनजी की कीमत हर महीने तय होगी. जबकि, पहले साल में दो बार यानी हर 6 महीने पर कीमतें तय की जाती थीं.
क्या है सरकार का फैसला?
- अब तक घरेलू गैस की जो कीमतें तय होती थीं, उसके लिए अक्टूबर 2014 में गाइडलाइन आई थी. इसके तहत अंततराष्ट्रीय बाजार में कीमतों के आधार पर घरेलू बाजार में कीमतें तय होती थीं.
- अब सरकार ने इस गाइडलाइन को बदल दिया है. घरेलू गैस की कीमतें तय करने के लिए सरकार ने अक्टूबर 2022 में किरीट पारिख की अध्यक्षता में कमेटी बनाई थी. इस कमेटी के सुझावों पर सरकार ने गाइडलाइन में संशोधन किया है.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











