
CMF Phone 2 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 7300 Pro, भारत में इस दिन होगा लॉन्च
AajTak
Nothing का सब-ब्रांड CMF भारत में 28 अप्रैल को नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें CMF Phone 2 Pro का नाम भी शामिल है. ब्रांड ने कंफर्म कर दिया है कि वह इस हैंडसेट में MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट का यूज करेगा. इस फोन में 5000mAh की बैटरी और बॉक्स के अंदर ही चार्जर दिया जाएगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Nothing के सब ब्रांड CMF ने अपने अपकमिंग हैंडसेड को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है. ब्रांड ने बताया कि अपकमिंग हैंडसेट में MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके साथ चार्जर और कई अच्छे फीचर्स मिलेंगे. आइए इसके बारे में जानते हैं.
CMF भारत में 28 अप्रैल को अपना नया स्मार्टफोन CMF Phone 2 Pro लॉन्च करने जा रहा है. इस दौरान ANC के साथ CMF Buds 2 को लॉन्च किया जाएगा. आइए इस अपकमिंग हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
CMF Phone 2 Pro के साथ मिलेगा चार्जर
Nothing के सब ब्रांड की तरफ से पहले ही कंफर्म किया जा चुका है कि CMF Phone 2 Pro के बॉक्स में चार्जर दिया जाएगा. इससे यूजर्स को अलग से चार्जर खरीदने की जरूरत नहीं होगी.
इस 5G प्रोसेसर को लेकर दावा किया है कि यह हैंडसेट CMF Phone 1 की तुलना में काफी फास्ट होगा. इसमें 10 परसेंट फास्ट CPU और 5 परसेंट तेज GPU परफोर्मेंस देखने को मिलेगी.
यह भी पढ़ें: Acer ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, 5000mAh बैटरी के साथ मिलता है 64MP कैमरा













