
CM Yogi Noida Visit: सीएम योगी के नोएडा दौरे पर बंद रहेंगे ये रास्ते, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
AajTak
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा आ रहे हैं. ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर की कई सड़कों का डायवर्जन किया है. साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि असुविधा से बचने लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें. असुविधा होने पर हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क करें. गूगल मैप (Google Map) पर भी डायवर्जन अपडेट करवा दिया है.
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा आ रहे हैं. वो करीब 8 घंटे जिले में रहेंगे और कार्यक्रमों में शामिल होंगे. ऐसे में मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर की कई सड़कों का डायवर्जन किया है. अगर आप रविवार को नोएडा सड़कों पर निकल रहे हैं तो उससे पहले ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी पढ़ लें.
बता दें कि सिटी सेंटर अंडरपास सेक्टर-39 से विन्ध्याचल मार्ग पर सेक्टर-12,22 चौक से मेट्रो अस्पताल चौक तक मार्ग पर दोनों ओर यातायात बाधित रहेगा. सेक्टर-12, 22, 56 तिराहा से एम. पी.- 1 मार्ग होकर रजनीगंधा चौक तक दोनों ओर यातायात बंद रहेगा. सेक्टर-31, 25 चौक से सेक्टर-8, 10, 11, 12 चौक तक दोनों ओर यातायात बंद रहेगा.
सेक्टर-33 और सेक्टर-53 तिराहा से सेक्टर-33 तिराहा तक दोनों ओर यातायात बाधित रहेगा. सेक्टर-54 चौकी तिराहा से जलवायु विहार चौक तक, एलीवेटेड रोड और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहेगा. इसी तरह नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर थोड़े समय के लिए यातायात का आवागमन डायवर्ट किया जाएगा.
ग्रेटर नोएडा में इन सड़कों पर यातायात बंद रहेगा
पुस्ता तिराहा से सुपरटेक/ओमीक्रोन गोल चक्कर तक मार्ग पर दोनों ओर थोड़े समय के लिए यातायात का बंद रहेगा.सुपरटेक/ओमीक्रोन गोल चक्कर से सिरसा गोलचक्कर तक और सिरसा गोलचक्कर से रामपुर-फतेहपुर तिराहा से एडवर्ब कंपम्पनी तक सड़क पर दोनों ओर यातायात बंद रहेगा.
बात करें पार्किंग की तो मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए कई जगह बदलाव किया गया है. मुख्यमंत्री नोएडा स्टेडियम के रामलीला ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. ऐसे में रैली में आने वाले लोग अपने वाहनों को एलीवेटेड के पास सेक्टर-25 स्थित खाली मैदान में बनी पार्किंग में पार्क करेंगे.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.










