
CM Yogi Cabinet Meeting LIVE: सीएम योगी की कैबिनेट मीटिंग कुछ देर में शुरू, लिए जा सकते हैं ये बड़े फैसले
AajTak
CM Yogi Cabinet Meeting: सीएम योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट मीटिंग कुछ देर में शुरू होने वाली है. इसमें कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है.
CM Yogi Cabinet Meeting Live updates: उत्तर प्रदेश में आज योगी सरकार की अहम कैबिनेट मीटिंग होनी है. इसमें कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. इसमें किसानों को सिंचाई के लिए फ्री बिजली देने का ऐलान हो सकता है. इसके साथ-साथ 60 साल से ऊपर की महिला को बस में फ्री यात्रा के पास का ऐलान हो सकता है. इसके अलावा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लगने वाले टोल टैक्स के रेट को कम किया जा सकता है.
मीटिंग में नई ट्रांसफर पॉलिसी को भी मंजूरी मिल सकती है. यह भी खबरें हैं कि टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आगरा, मथुरा और प्रयागराज में हिलोपोर्ट बनना है, जिसको मंजूरी मिलनी है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









