
CM Kejriwal ने कश्मीर फाइल्स को यूट्यूब पर डालने को कहा, भड़के Vivek Agnihotri, बोले- वो Professional Abuser हैं
AajTak
केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में कहा था कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म को यूट्यूब पर डाल देना चाहिए. उन्होंने कहा कि फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग करने के बजाए विवेक अग्निहोत्री को कहा जाना चाहिए कि इसे यूट्यूब पर डाल दें. विवेक ने केजरीवाल की इस बात को बकवास बताया है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) पर कमेंट करने के बाद से ही लोगों की नाराजगी का सामना कर रहे हैं. फिल्म के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स केजरीवाल (#YouTubeParDalDo) की लगातार निंदा कर रहे हैं. तो वहीं अब फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने भी इसपर अपना रिएक्शन दे दिया है. विवेक अग्निहोत्री ने सीएम केजरीवाल को प्रोफेशनल एब्यूजर (Professional Abuser) बता दिया है.
केजरीवाल ने कही थी ये बात
केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में बीजेपी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म को यूट्यूब पर डाल देना चाहिए. उन्होंने कहा कि फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग करने के बजाए विवेक अग्निहोत्री को कहा जाना चाहिए कि इसे यूट्यूब (#YouTubeParDalDo) पर डालें. ऐसे ये सभी के लिए फ्री हो जाएगी और सभी इसे देख सकेंगे.
विवेक ने बताया बकवास
अब डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने एक इंटरव्यू में इसपर बात की है. अग्निहोत्री से फर्स्ट पोस्ट ने एक इंटरव्यू में केजरीवाल की बात पर रिएक्शन देने के लिए कहा. इसपर विवेक बोले- 'सही में मुझे ऐसी बकवास बात पर कुछ कहने की जरूरत भी है? क्या वो स्टीवन स्पीलबर्ग (Steven Spielberg) से उनकी फिल्म शिंडलर्स लिस्ट (Schindler’s List) को यूट्यूब पर डालने के लिए बोलेंगे? मैं अपनी छोटी सी फिल्म की तुलना शिंडलर्स लिस्ट से नहीं कर रहा हूं. बस पूछ रहा हूं.'
The Kashmir Files: CM Kejriwal के 'यूट्यूब पर डालो' कमेंट पर फैंस से बोले Anupam Kher- अब तो थिएटर में ही देखना

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










