
CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी अधूरी प्रेम कहानी, बोले- दूसरी जाति की थी लड़की...
AajTak
अंतरजातीय विवाहों को अपना पूरा समर्थन और सहयोग देते हुए सिद्धारमैया ने वादा किया कि उनकी सरकार अंतरजातीय विवाहों के लिए सभी सहायता प्रदान करेगी. उन्होंने इस तथ्य पर अफसोस जताया कि समानता-आधारित समाज बनाने के कई समाज सुधारकों के प्रयास अभी तक परिणाम नहीं ला सके हैं.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार रात मैसूर के एक कार्यक्रम में समाज में जातिवाद के कारण अपनी असफल 'प्रेम कहानी' को याद करते हुए जनता के सामने खुलकर बात की. 'बुद्ध पूर्णिमा' के अवसर पर अंतरजातीय विवाह पर एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए पुराना किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा, “मैं अंतरजातीय विवाह करना चाहता था लेकिन ऐसा नहीं हुआ. लड़की ने मना कर दिया."
उन्होंने आगे बताते हुए कहा, ''जब मैं पढ़ाई कर रहा था तो मुझे एक लड़की से प्यार हो गया था. मुझे गलत मत समझना. मैंने उससे शादी करने के बारे में सोचा था लेकिन उसके परिवार वाले और लड़की भी सहमत नहीं थी. इसलिए शादी नहीं हुई. ऐसी स्थिति सामने आई कि मुझे अपनी जाति की ही लड़की से शादी करनी पड़ी. मेरी शादी मेरे समुदाय में ही हुई.''
अंतरजातीय विवाहों को अपना पूरा समर्थन और सहयोग देते हुए सिद्धारमैया ने वादा किया कि उनकी सरकार अंतरजातीय विवाहों के लिए सभी सहायता प्रदान करेगी. उन्होंने इस तथ्य पर अफसोस जताया कि समानता-आधारित समाज बनाने के कई समाज सुधारकों के प्रयास अभी तक परिणाम नहीं ला सके हैं.
उन्होंने कहा कि जातिवाद की सामाजिक बुराई को मिटाने के दो ही रास्ते हैं. एक है अंतरजातीय विवाह और दूसरा है सभी समुदायों के बीच सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण. सिद्धारमैया ने कहा कि सामाजिक-आर्थिक उत्थान के बिना किसी समाज में सामाजिक समानता नहीं हो सकती.
(पीटीआई के इनपुट के साथ)

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










