
CM शिवराज का बड़ा एक्शन, डेढ़ करोड़ के आलीशान मकान पर चला बुलडोजर
AajTak
छतरपुर के पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहजाद खान के डेढ़ करोड़ के आलीशान मकान को जमींदोज कर दिया. प्रशासन का कहना है कि शहजाद खान उर्फ सोनू स्टोप ने मकान बनाते समय प्रशासनिक मंजूरी नहीं लेकर नियम का उल्लंघन किया है. इस कारण मकान पर बुलडोजर चलाया गया है.
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपराधियों पर लगातार सख्ती कर रहे हैं. उन्होंने अपने एक बयान में कहा था कि अपराध करने वाले लोगों को मध्यप्रदेश में रहने नहीं दिया जाएगा. उन्हें कुचल दिया जाएगा. अब उनके मकानों पर लगातार शिवराज का बुलडोजर चलता नजर आ रहा है.
छतरपुर में शिवराज का बुलडोजर दो बदमाशों के घर पर चलाया गया है. जिसमें गांव रामगढ़ का शहजाद खान उर्फ सोनू स्टोप के आलीशान मकान पर में चलाया गया. दूसरा बुलडोजर पाठपुर रोड स्थित योगेश पंडा के मकान पर चला. पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहजाद खान के डेढ़ करोड़ के आलीशान मकान को जमींदोज कर दिया गया. बुलडोजर चलाने के पहले पुलिस एवं प्रशासन ने अनाउंसमेंट कर सूचना दी. शुक्रवार की सुबह इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया. कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल और प्रशासन की टीम मौजूद रही. चार से पांच बुल्डोजर से इस आलीशान मकान को ध्वस्त कर दिया गया.
जानकारी के अनुसार शहजाद खान उर्फ सोनू स्टोप पर छतरपुर जिले के अनेक थानों में 18 मामले दर्ज हैं. वहीं योगेश पंडा पर चार साल में 11 मामले दर्ज है. जिनमें लूट,मारपीट,हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा एक्ट और घर में घुसकर मारपीट करना जैसे गंभीर अपराध दर्ज है. प्रशासन का कहना है कि शहजाद खान उर्फ सोनू स्टोप ने मकान बनाते समय प्रशासनिक मंजूरी नहीं लेकर नियम का उल्लंघन किया है. जिसके कारण इस कार्रवाई करते हुए मकानों पर बुलडोजर चलाया गया है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







