
CM रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में राजकोट से चौंकाने वाला सुराग! आरोपी का खास दोस्त पुलिस हिरासत में
AajTak
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की जांच में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुजरात के राजकोट से महत्वपूर्ण सुराग हासिल किया है. पुलिस ने आरोपी राजेश से जुड़े एक दोस्त को हिरासत में लिया है, जो कथित तौर पर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करता था.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में अब जांच का दायरा और गहराता जा रहा है. इस केस में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुजरात के राजकोट से एक बड़ा सुराग हासिल किया है. पुलिस ने आरोपी राजेश से जुड़े एक दोस्त को हिरासत में लिया है.
आरोप है कि इस दोस्त ने राजेश को ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए थे. पुलिस की टीम फिलहाल उसे दिल्ली लाने की तैयारी में है. सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की टीम कल रात से ही राजकोट में मौजूद है और स्थानीय SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) के साथ मिलकर कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है.
माना जा रहा है कि आरोपी राजेश को उसके रिश्तेदारों और दोस्तों ने आर्थिक मदद की थी. इस कड़ी की जांच करते हुए पुलिस अब ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और कॉल डिटेल्स खंगाल रही है.
डंप डेटा और CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
इस हमले की जांच में दिल्ली पुलिस ने अब तक का सबसे अहम कदम उठाते हुए शालीमार बाग स्थित मुख्यमंत्री आवास और आसपास के इलाके का डंप डेटा खंगालना शुरू किया है. डंप डेटा से मोबाइल टावर लोकेशन, डिवाइस सिग्नल और कॉल रिकॉर्ड जैसे अहम सुराग मिलते हैं.
यह भी पढ़ें: 'बाधाएं आती हैं आएं...', सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, अब दिल्ली की हर विधानसभा में होगी जनसुनवाई

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









