
CM योगी की आज मैनपुरी में रैली, पूरे जिले में क्लास 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रखने का फरमान
AajTak
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैनपुरी में आज जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे. इसके चलते आज मैनपुरी जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. जिला विद्यालय निरीक्षक ने इसके लिए आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि रैली की वजह से भारी यातायात होने के चलते छात्रों और अभिभावकों को अत्यंत असुविधा हो सकती है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैनपुरी में आज जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे. इसके चलते आज मैनपुरी जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. जिला विद्यालय निरीक्षक ने इसके लिए आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि रैली की वजह से भारी यातायात होने के चलते छात्रों और अभिभावकों को अत्यंत असुविधा हो सकती है.
पूरे जिले के स्कूल बंद रखने का फरमान
मैनपुरी जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी की लोकसभा उपचुनाव के लिए 2 दिसंबर को रैली प्रस्तावित है. मुख्यमंत्री योगी की रैली में भारी यातायात होने की संभावना के चलते छात्रों और उनके अभिभावकों को अत्यंत असुविधा हो सकती है. ऐसे में बच्चों और उनके अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कक्षा 1 से 12 तक के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्वयित्त पोषित, आईसीएसई, सीबीएसई बोर्ड और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मैनपुरी के सभी स्कूल 2 दिसंबर को बंद रखे जाएं.
मैनपुरी में 5 दिसंबर को मतदान मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हुई है. इस सीट पर 5 दिसंबर को मतदान है. जबकि नतीजे 8 दिसंबर को आने हैं. सपा ने इस सीट पर डिंपल यादव को टिकट दिया है. जबकि बीजेपी ने रघुराज शाक्य को टिकट दिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में रैली करने पहुंचेंगे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










