
CM योगी आदित्यनाथ के विदेश दौरे पर अखिलेश यादव बोले, 'यह पहले मुख्यमंत्री हैं जो...'
ABP News
Akhilesh Yadav News: सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी जापान गए हैं, कहीं नाम बदलने की परंपरा वहां भी शुरू न हो जाए.
सपा चीफ अखिलेश यादव ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के विदेश दौरे पर तंज कसा. बुधवार (25 फरवरी) को सपा चीफ ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि विदाई के बाद लोग घूमने जाते हैं. लेकिन यह पहले मुख्यमंत्री हैं जो विदाई से पहले ही घूमने चले गए. उन्होंने कहा कि अगर किसी की विदाई हो, तो विदाई के बाद घूमने जाता है. यह पहली बार देखा जा रहा है कि विदाई से पहले ही दौरा हो रहा है. जापान गए हैं, देखना कहीं नाम बदलने की परंपरा वहां भी न शुरू हो जाए. कहीं उगते सूरज की धरती को ‘आदित्यपुरम’ न बना दिया जाए.
सीएम योगी के जापान और सिंगापुर के दौरे पर अखिलेश यादव ने कहा, "पहले भी 50 लाख करोड़ रुपये के एमओयू होने की बात कही गई. लेकिन जमीन पर कितना उतरा? कितनों को रोजगार मिला? इंडस्ट्रियल पॉलिसी के तहत कितने उद्योग आए? कितनों को इंसेंटिव दिया गया और कितनी फैक्ट्रियां लगीं? 9 साल में राज्य सरकार और 11 साल में केंद्र सरकार के दावों के बावजूद अगर ये निवेश जमीन पर नहीं दिखते, तो सवाल उठना स्वाभाविक है."
अखिलेश यादव ने बसपा विधायक के यहां छापेमारी पर भी प्रतिक्रिया दी. बसपा विधायक उमा शंकर सिंह के लखनऊ और बलिया स्थित परिसर पर इनकम टैक्स ने छापा मारा. इस पर यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने नाराजगी जताई. मंत्री के नाराजगी जताने पर अखिलेश यादव ने कहा, "बीजेपी किसी की सगी नहीं है. अपने लोगों की भी नहीं."
मायावती के 'ब्राह्मण कार्ड' पर अखिलेश यादव ने कहा , "यह लड़ाई केवल पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की नहीं, बल्कि पीड़ित, दुखी और अपमानित लोगों की है. देखिए, शंकराचार्य भी पीड़ित और दुखी हैं."

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












