
CM मोहन यादव के दौरे से ठीक एक दिन पहले मुरैना में जमकर गोलीबारी, क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ था विवाद
AajTak
MP News: मुरैना जिले में बच्चों के क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दिन-दहाड़े जमकर गोलीबारी शुरू हो गई और पथराव होने लगा. घटना का वीडियो सामने आया है.
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में 1 फरवरी को मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव आ रहे हैं. उसके ठीक एक दिन पहले बच्चों के क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दिन-दहाड़े जमकर गोलीबारी शुरू हो गई और पथराव होने लगा. घटना का वीडियो सामने आया है. अब अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि घटना किस तरह घटित हुई.
जिला मुख्यालय से 13 किलोमीटर दूर कुम्हारी गांव में अधिकांश ब्राह्मण समाज के लोग रहता है. इसी समाज के बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे और खेलते समय दो पक्षों के बच्चों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि बच्चों की जगह उस विवाद में बड़ों ने ले ली. फिर क्या था, एक-दूसरे पर पथराव और गोलियां चलने लगीं. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. घटना के वीडियो से साफ़ ज़ाहिर है कि झगड़े से ग्रामीणों में कितनी दहशत है. देखें Video:-
इनका कहना है मुरैना एएसपी डॉ अरविंद ठाकुर ने बताया कि कुम्हेरी गांव में क्रिकेट के खेल में बच्चों का विवाद हुआ और फिर यह विवाद बड़ों के बीच हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और कार्रवाई में जुट गई है.
मुरैना में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार को मुरैना और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे. सुबह 11:30 बजे मुरैना कलेक्ट्रेट में कानून एवं व्यवस्था और विकास कार्यों के संबंध में चम्बल संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित होगी. दोप 1 बजे वीसी के माध्यम से अहमदाबाद - ग्वालियर के मध्य अकासा एयर उड़ान का उद्घाटन करेंगे. 1:55 बजे मुरैना में जन आभार यात्रा में शामिल होंगे. दोप 2:30 बजे मुरैना में रोजगार दिवस कार्यक्रम आयोजित होगया. इसके बाद लाड़ली बहनों के खातों में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की सितम्बर और अक्टूबर 2023 माह की सिलेंडर की अनुदान राशि 118.09 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन करेंगे. साथ ही तमाम विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








