
CM भूपेश बघेल के पिता पर दर्ज होगी FIR,ब्राह्मण समाज को लेकर दिया था आपत्तिजनक बयान
ABP News
नंद कुमार बघेल के बयान के बाद से ब्राह्मण समाज आक्रोशित है. विपक्षी पार्टी बीजेपी लगातार नंद कुमार बघेल के बयान की कड़ी निंदा कर रही है और विरोध प्रदर्शन कर रही है.
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल पर एफआईआर दर्ज होगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है. चाहे वो मेरे 86 साल के पिता ही क्यों न हों. छत्तीसगढ़ सरकार हर जाति, हर धर्म, हर वर्ग हर समुदाय के लोगों के सम्मान करती है. दरअसल, सीएम के पिता ने ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक बात कही थी. नंद कुमार बघेल के बयान के बाद से ब्राह्मण समाज आक्रोशित है. विपक्षी पार्टी बीजेपी लगातार नंद कुमार बघेल के बयान की कड़ी निंदा कर रही है और विरोध प्रदर्शन कर रही है. ब्राम्हण समाज भी खुलकर विरोध कर रहा है. शनिवार को एक रैली में नंद कुमार बघेल के पुतले को घसीटा गया और लात घूसे मारे गए. लोग नंद कुमार बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की रही थी. इसके बाद अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एफआईआर दर्ज करने का आदेश देना पड़ा.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












