
CM बनने के बावजूद भी रास नहीं आई कांग्रेस, वे नेता जिन्होंने पाला बदलकर थामा BJP का दामन
AajTak
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए. हालिया वर्षों में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में किरण कुमार रेड्डी का नाम नया है. बता दें कि इससे पहले भी ऐसे कई नेता रहे हैं जो कि एक समय में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री बने और फिर बाद में भाजपा में शामिल हो गए.
राजनीति में नेताओं का पार्टी बदलना एक आम चलन है. आमतौर पर ऐसी अदला-बदली निचले स्तर के नेताओं में होती है. लेकिन कुछ मुख्यमंत्री ऐसे भी रहे जो एक वक्त पर तो कांग्रेस के टिकट पर मुख्यमंत्री रहे लेकिन बाद में भाजपा जॉइन कर ली. यह चर्चा शुरू हुई आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी से.
दरअसल शुक्रवार को किरण कुमार रेड्डी भाजपा में शामिल हो गए. हालिया वर्षों में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में किरण कुमार रेड्डी का नाम नया है. बता दें कि इससे पहले भी ऐसे कई नेता रहे हैं जो कि एक समय में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री बने और फिर बाद में भाजपा में शामिल हो गए.
आइए आपको बताते हैं उन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बारे में जो कि बाद में कभी भाजपा में शामिल हुए...
किरण कुमार रेड्डी
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए. पार्टी नेता और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उन्हें भाजपा में शामिल कराया. हाल ही में अविभाजित आंध्र प्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने 12 मार्च को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. 2014 में उन्होंने राज्य के विभाजन का कड़ा विरोध किया था और तत्कालीन यूपीए सरकार के आंध्र प्रदेश को विभाजित करने और तेलंगाना को अलग करने के फैसले के विरोध में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था.
इसके तुरंत बाद उन्होंने अपनी खुद की पार्टी 'जय समैक्य आंध्र' बनाई और 2014 के चुनावों में कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार भी उतारे. हालांकि इसके बाद वो 2018 में फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए थे.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











