
'CM ने मंत्रियों को बताया होगा, पलट जाएगी गाड़ी....' अतीक अहमद पर बोले अखिलेश यादव
AajTak
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अतीक अहमद के मुद्दे पर बयान दिया है. उमेश पाल मर्डर केस में पूछताछ के लिए बाहुबली अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है. ऐसे में अखिलेश ने चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) ने अपने मंत्रियों को बता दिया होगा कि गाड़ी पलट जाएगी, तभी उनके मंत्री ऐसे बयान दे रहे हैं.
गुजरात की साबरमती जेल में बंद बाहुबली नेता अतीक अहमद को उत्तर प्रदेश लेकर आया जा रहा है. रविवार सुबह यूपी पुलिस उसे लाने के लिए गुजरात पहुंची है. ऐसे में अब उसकी गाड़ी पलटने की चर्चा हो रही है. इस मुद्दे पर जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव से सवाल पूछा गया तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) ने अपने मंत्रियों को बता दिया होगा कि गाड़ी पलट जाएगी. तभी उनके मंत्री ऐसे बयान दे रहे हैं.
अखिलेश ने आगे कहा, गाड़ी पलटने का यह रिकॉर्ड कहीं नहीं जाएगा. हमेशा रिकॉर्ड रहेगा, जब चाहेंगे रिकॉर्ड मिल जाएगा. बता दें कि गैंगस्टर अतीक अहमद फिलहाल साबरमती जेल में बंद है. उससे उमेश पाल हत्याकांड को लेकर पूछताछ की जानी है, इसीलिए उसे उत्तर प्रदेश लाने की तैयारी है.
अतीक अहमद का मेडिकल टेस्ट भी
दरअसल उमेश पाल हत्याकांड के मामले में अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ आरोपी हैं. अतीक अहमद जहां गुजरात के साबरमती जेल में बंद है तो वहीं, अशरफ इन दिनों बरेली जेल में कैद है. यूपी पुलिस गैंगस्टर अतीक को गुजरात जेल से प्रयागराज लाने की तैयारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक पुलिस अतीक को सड़क के रास्ते से प्रयागराज लाएगी. इसमें करीब 36 घंटे का समय लग सकता है. यूपी पुलिस अतीक को रविवार दोपहर 3 बजे साबरमती जेल से लेकर निकलेगी. इससे पहले जेल में ही अतीक का मेडिकल टेस्ट भी किया जाएगा.
गुजरात पुलिस ने की अतीक की सेल की जांच
आजतक के सूत्रों के मुताबिक, अतीक को प्रयागराज लाने के लिए शिवपुरी से झांसी का रूट अपनाया जाएगा. वहीं अतीक के भाई अशरफ को भी बरेली जेल से प्रयागराज लाया जा सकता है. इससे पहले शुक्रवार रात को गुजरात की जेलों में करीब 1700 पुलिसकर्मियों और अफसरों ने अचानक सर्च ऑपरेशन भी चलाया था. इनमें से सबसे खास रही साबरमती जेल, जिसमें अतीक अहमद को रखा गया है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










