
CM गहलोत के समर्थन में उतरीं 25 वीरांगनाएं, बोलीं- नौकरी का हक उनका या बेटे का, किसी देवर-जेठ का नहीं
AajTak
जयपुर में पुलवामा के शहीदों की पत्नियों के प्रदर्शन को लेकर सियासत गरमा गई है. वीरांगनाओं की मांग है कि शहीदों के रिश्तेदारों के नौकरी मिले. इसी बीच आज कई जिलों से शहीदों की वीरांगनाएं जयपुर पहुंचीं और सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने मीडिया से भी बात की, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके पति शहीद हुए हैं, इसलिए नौकरी का हक उनका या बेटे का है, किसी देवर-जेठ का नहीं है.
राजस्थान के जयपुर में एक तरफ जहां पुलवामा शहीदों की पत्नियां मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रही हैं. उन्हें मुख्यमंत्री आवास की तरफ जाने तक नहीं दिया जा रहा हैं, इसी बीच कुछ वीरांगनाएं शनिवार दोपहर अचानक मुख्यमंत्री हाउस पर पहुंचीं, उनसे मुख्यमंत्री ने मुलाकात भी की. सीएम गहलोत से मुलाकात के बाद उन वीरांगनाओं ने कहा कि वे अपने और अपने बच्चों के लिए नौकरी चाहती हैं, किसी देवर-जेठ के लिए नहीं.
ये वीरांगनाएं अचानक कैसे सामने आ गईं? इतने दिनों से जब पुलवामा शहीदों की वीरांगनाएं धरना दे रही थीं, तब यह कहां थीं? उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने तक नहीं दिया गया. पुलिस की लाठी खाकर, मुंह में घास दबाकर गुहार लगाई, इसके बाद भी सीएम अशोक गहलोत उनसे मिलने की बजाय ट्वीट कर उनकी मांगों को जायजा नहीं बता रहे थे. पुलिस ने उन वीरांगनाओं को उन्हें रात 3 बजे जबरन सिविल लाइन से उठाकर उनके घरों में नजरबंद कर दिया था. घर के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा भी था.
प्रदेश के झुंझुनू, सीकर, भरतपुर सहित अन्य जिलों की करीब 25 वीरांगनाएं जयपुर पहुंचीं और लग्जरी गाड़ियों से मुख्यमंत्री आवास गईं. कुछ देर बाद उनमें से कुछ वीरांगनाओं ने कहा कि वे सीधे सीएम से मिलने पहुंचीं हैं. उन्हें 30 मिनट के अंदर ही बुला लिया गया. इसके बाद सीएम हाउस के आगे उन्हें मीडिया के सामने भी लाया गया.
मीडिया के सामने उन वीरांगनाओं ने कहा कि उनके पति शहीद हुए हैं तो उनकी जगह नौकरी का हक उनका या उनके बेटे का है, नौकरी किसी जेठ-देवर को नहीं मिलनी चाहिए. एक अन्य वीरांगना ने कहा कि पुलिस को पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं के साथ दुर्व्यवहार नहीं करना चाहिए, उन वीरांगनाओ को भी सीएम से आकर मिलना चाहिए.
यह भी पढ़ेंः प्रदर्शन-झड़प और पथराव... पुलवामा शहीद की पत्नियों की क्या है मांग? सचिन पायलट ने भी गहलोत सरकार को घेरा

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









