
CM अरविंद केजरीवाल ने किया दिल्ली के पहले सैनिक स्कूल का उद्घाटन, जानें खासियतें
AajTak
Delhi First Sainik School specialties: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बच्चों से कहा कि स्कूल का नाम शहीद भगत सिंह पर इसलिए रखा गया है, ताकि उनसे हर बच्चे को प्रेरणा मिले. यह स्कूल 14 एकड़ में फैला है. सभी सुविधाओं से लैस मॉडर्न स्कूल बनाया जा रहा है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यानी 27 अगस्त 2022 को दिल्ली के झरोदा कलां में शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल का उद्घाटन किया. यह दिल्ली का पहला सैनिक स्कूल है. इस अवसर पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली के गरीब से गरीब परिवार के बच्चे भी सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा कर सकते हैं. यह स्कूल स्टेट ऑफ ऑर्ट फैसिलिटी से युक्त है, जो बड़े-बड़े स्कूलों में भी नहीं होती. यहां बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ एनडीए आदि की चार साल तैयारी भी कराई जाएगी. बच्चों की शिक्षा पूरी तरह फ्री है, ताकि यहां गरीब और अमीर के बीच कोई भेद न हो सके. यहां 80-90 फीसद बच्चे सरकारी स्कूलों से आए हैं.
शहीद भगत सिंह के नाम पर इसलिए रखा सैनिक स्कूल नाम
सीएम अरविंद केजरीवाल ने बच्चों से कहा कि स्कूल का नाम शहीद भगत सिंह पर इसलिए रखा गया है, ताकि उनसे हर बच्चे को प्रेरणा मिले. आपकी पढ़ाई में गरीब से गरीब आदमी का योगदान है. इसलिए भारत मां के लिए सबकुछ न्यौछावर करने के लिए हमेशा तैयार रहना. उन्होंने कहा कि कई लोग विदेश चले जाते हैं. अगर सभी बाहर चले जाएंगे तो देश को ठीक कौन करेगा? हमारा भारत जैसा भी है, हमारा है. हम ही इसे ठीक करेंगे. इसलिए मैंने सोचा था कि कभी विदेश नहीं जाएंगे. यहीं रहेंगे, यहीं लड़ेंगे, यहीं मरेंगे-कटेंगे और अपने देश को ठीक करेंगे.
एक साल में सैनिक स्कूल शुरू होने की नहीं थी उम्मीद: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली के अंदर कोई सैनिक स्कूल नहीं है, दिल्ली के जो हमारे बच्चे फौज में जाना चाहते हैं और देश की सेवा करना चाहते हैं, देश के लिए मर-मिटना चाहते हैं, देश की सुरक्षा क्षेत्र में जाना चाहते हैं. उनके लिए कोई औपचारिक सिस्टम नहीं है, जो उनको फौज में भर्ती के लिए तैयार कर सके. बहुत सारे बच्चे अपने से फौज में जाते थे. बहुत सारे बच्चे अपने एनडीए समेत अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी करते थे. अन्य राज्यों में कई सारे सैनिक स्कूल थे, लेकिन दिल्ली के अंदर कोई सैनिक स्कूल नहीं था. हमने सोचा कि दिल्ली के अंदर सैनिक स्कूल होना चाहिए. एक साल पहले हमने इसकी तैयारी शुरू की. जब तैयारी हमने शुरू की थी, तब हमें यह उम्मीद नहीं थी कि एक साल के अंदर यह बनकर तैयार हो जाएगा और पहला बैच एक साल के अंदर आ जाएगा.
सेना में ऑफिसर बनने की मिलेगी ट्रेनिंग

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










