
Clubhouse को एंड्रॉयड यूजर्स भी कर रहे हैं पसंद, 20 लाख से ज्यादा हुए यूजर्स
AajTak
Clubhouse ऐप को एंड्रॉयड यूजर्स भी पंस कर रहे हैं. पिछले महीने ने कंपनी ने एंड्रॉयड ऐप लाया था और अब इस प्लैटफॉर्म पर इसके 20 लाख यूजर्स हो गए हैं.
ऑडियो चैटिंग ऐप Clubhouse को अब एंड्रॉयड पर भी पॉपुलैरिटी मिल रही है. पिछले महीने ही कंपनी ने Clubhouse ऐप को एंड्रॉयड के लिए पेश किया था. अब कंपनी के पास 20 लाख एंड्रॉयड यूजर्स हो गए हैं. गौरतलब है कि हफ्ते भर में कंपनी ने एंड्रॉयड प्लैटफॉर्म पर 10 लाख यूजर्स बटोरे थे. ये ऐप लगातार पॉपुलर हुआ और अब एंड्रॉयड पर इसके 20 लाख यूजर्स हो चुके हैं. Clubhouse ऐप फिलहाल इनवाइट बेस्ड है यानी आपके जानने वाले में से कोई इसे यूज करता है तो आपको इन्वाइट कर सकता है. रजिस्टर आप बिना इन्वाइट के ही कर सकते हैं, लेकिन वेटलिस्ट में इंतजार करना होगा. अगर इनवाइट के जरिए साइन अप करते हैं तो आप Clubhouse यूज कर पाएंगे.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










