
CJI यूयू ललित का SC में आज लास्ट वर्किंग डे, सेरेमोनियल बेंच की कार्यवाही की होगी लाइव स्ट्रीमिंग
AajTak
आज सुप्रीम कोर्ट में CJI यूयू ललित का लास्ट वर्किंग डे होगा. ऐसे में न्यायाधीश यूयू ललित की अध्यक्षता वाली सेरेमोनियल बेंच की कार्यवाही को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. इस लाइव स्ट्रीम को सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर देखा जा सकता है. सोमवार को रिटायर होने वाले चीफ जस्टिस यूयू ललित को कोर्ट रूम में औपचारिक विदाई दी जाएगी.
CJI यूयू ललित का आज सुप्रीम कोर्ट में आखिरी कार्य दिवस होगा. ऐसे में न्यायाधीश यूयू ललित की अध्यक्षता वाली सेरेमोनियल बेंच की कार्यवाही को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. इस लाइव स्ट्रीम को सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर देखा जा सकता है.
बता दें कि इससे पहले 26 अगस्त को भी, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के वेबकास्ट के जरिए तत्कालीन सीजेआई, एनवी रमना के आखिरी कार्य दिवस पर आम जनता के लिए सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया गया था. तभी से सेरेमोनियल बेंच की कार्यवाही को लाइव टेलिकास्ट करने की परंपरा बनती जा रही है.
आज होगी औपचारिक विदाई
सोमवार को लंच ब्रेक के बाद दो बजे से बैठने वाली सामारोहिक पीठ के सामने 15 मामले सूचीबद्ध हैं. उनकी सुनवाई होने के बाद रिटायर होने वाले चीफ जस्टिस यूयू ललित को कोर्ट रूम में औपचारिक विदाई दी जाएगी. कोर्ट में अटॉर्नी जनरल, सॉलिसिटर जनरल और कई ASG के साथ एससीबीए के पदाधिकारी और कई वरिष्ठ अधिवक्ता भी मौजूद रहेंगे.
सेरेमोनियल बेंच की कार्यवाही का होगा सीधा प्रसारण
तय परंपरा के मुताबिक भारत के निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश अंतिम कार्य दिवस पर भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के साथ पीठ साझा करते हैं. बार के सदस्य औपचारिक पीठ के सामने अंतिम कार्य दिवस पर अपनी विदाई व्यक्त करते हैं. आज यूयू ललित पीठ में अपने उत्तराधिकारी मुख्य न्यायाधीश जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ और जस्टिस बेला माधुर्य त्रिवेदी के साथ बैठेंगे तो उस कार्यवाही का सीधा प्रसारण होगा.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.






