
CJI की तस्वीर वाली फर्जी पोस्ट शेयर करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट ने की कार्रवाई की तैयारी
AajTak
भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की तस्वीर के साथ फर्जी मैसेज को सोशल मीडिया और Whats App पर शेयर करना आपको भारी पड़ सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने अब इस पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है. सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल अतुल कुरहेकर और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता दोनों ने ही कहा है कि इस तरह के पोस्ट फर्जी हैं.
सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की तस्वीर के साथ एक संदेश लोगों को भेजा रहा जिसमें दावा किया गया है कि सीजेआई ने लोगों से सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह के पोस्ट को फर्जी बताया है और अब ऐसे लोगों पर कार्रवाई की तैयारी है.
फर्जी है सोशल मीडिया पोस्ट: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल अतुल कुरहेकर और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता दोनों ने ही कहा है कि इस तरह के पोस्ट फर्जी हैं. इनके पीछे जिन लोगों का हाथ है उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी हो रही है. तुषार मेहता ने कहा कि इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती कि सीजेआई ऐसे संदेश जारी करेंगे. ऐसा आज तक नहीं हुआ और न ही ये संभव है.
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा है कि 'यह फर्जी फॉरवर्ड है. कोई भी सीजेआई कभी भी ऐसा काम नहीं करेगा, सीजेआई चंद्रचूड़ जैसा महान व्यक्ति तो बिल्कुल भी नहीं. उनके नाम पर इतनी गंभीर शरारत के लिए कदम उठाए जाने चाहिए और उठाए जाएंगे. हालांकि इस संबंध में अभी तक सीजेआई के कार्यालय से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
वहीं प्रेस नोट जारी कर बताया गया है कि भारत के सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में यह आया है कि एक सोशल मीडिया पोस्ट में देश के मुख्य न्यायाधीश की फाइल फोटो का इस्तेमाल कर उसे गलत तथ्यों के साथ प्रसारित किया जा रहा है. यह पोस्ट फर्जी, गलत इरादे वाली और शरारतपूर्ण है.
भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा ऐसा कोई पोस्ट जारी नहीं किया गया है और न ही उन्होंने ऐसे किसी पोस्ट के लिए किसी को अधिकृत किया है. इस संबंध में कानून-प्रवर्तन अधिकारियों के साथ मिलकर उचित कार्रवाई की जा रही है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








