
Chrome में बढ़ाई जा रही है सिक्योरिटी, हार्मफुल फाइल डाउनलोड से पहले होगा स्कैन
AajTak
Google Chrome को कई लोग प्राइमरी ब्राउजर के तौर पर यूज करते हैं. इसके यूजर एक्सपीरियंस की वजह से काफी लोग इसे पसंद करते हैं. Google Chrome के बारे में अब खबर आ रही है इसकी सिक्योरिटी को बढ़ाया जा रहा है. अब कोई भी मैलवेयर बिना यूजर की परमिशन के डाउनलोड नहीं होगा.
Google Chrome को कई लोग प्राइमरी ब्राउजर के तौर पर यूज करते हैं. इसके यूजर एक्सपीरियंस की वजह से काफी लोग इसे पसंद करते हैं. Google Chrome के बारे में अब खबर आ रही है इसकी सिक्योरिटी को बढ़ाया जा रहा है. अब कोई भी मैलवेयर बिना यूजर की परमिशन के डाउनलोड नहीं होगा. Google अपने ब्राउजर Chrome को सेफ बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है. अब इससे यूजर्स को हार्मफुल डाउनलोड या एक्सटेंशन से भी बचाया जाएगा. इसके लिए नए फीचर को जारी किया जा रहा है. इससे हार्मफुल डाउनलोड या एक्सटेंशन के बारे में Chrome पता कर लेगा. ये नया फीचर Enhanced Safe Browsing का एक हिस्सा है. इसको गूगल ने पिछले साल लॉन्च किया था. अगर आप ऐसे किसी फाइल को डाउनलोड कर रहे हैं जो हार्मफुल हो सकता है तो Chrome इसे Google पर स्कैन करने के लिए सेंड करने को कहेगा.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










