
Christmas Tree Decoration Tips: क्रिसमस ट्री को खूबसूरत बनाने के लिए फॉलो करें ये खास टिप्स
AajTak
हर साल 25 दिसंबर को उत्साह और उमंग का त्योहार क्रिसमस मनाया जाता है. ईसाई धर्म के लोग धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाते हैं. इस दिन लोग एक दूसरों को गिफ्ट्स देते हैं .इसके अलावा लोग इस दिन क्रिसमस ट्री को सजाते हैं. आइए जानते हैं क्रिसमस ट्री को सजाने के कुछ खास टिप्स.
हर साल 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है. क्रिसमस ईसाई धर्म का मुख्य त्योहार है. इस दिन को ईसा मसीह के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है. क्रिसमस के दिन लोग घरों में अलग-अलग प्रकार के व्यंजन तैयार करते हैं साथ ही इस दिन क्रिसमस ट्री को सजाने की भी प्रथा है. इसके अलावा, क्रिसमस के दिन मोमबत्तियां जलाने की भी प्रथा है. इस दिन लोग मोतबत्तियां जलाकर ईसा मसीह से जीवन में प्रकाश की कामना करते हैं. क्रिसमस पर सांता क्लॉज और क्रिसमस ट्री का महत्व काफी ज्यादा होता है. समय के साथ ही क्रिसमस ट्री की सजावट का चलन भी काफी ज्यादा बदल गया है.
आजकल लोग काफी अलग-अलग तरीकों से क्रिसमस ट्री को सजाते हैं और नया लुक देते हैं. अगर आप भी इस साल अपने क्रिसमस ट्री को एक नया लुक देना चाहते हैं तो हम आपके साथ कुछ टिप्स शेयर करने जा रहे हैं जिससे आप अपने क्रिसमस ट्री को खूबसूरत बना सकते हैं. आइए जानते हैं ये खास टिप्स-
पोम-पोम से सजाएं- क्रिसमस ट्री को क्रिएटिव लुक देने के लिए आप इस पर अलग-अलग रंग की पोम-पोम लगाएं. इसके अलावा आप ऊन से बने बॉल्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
सीप से सजाएं- क्रिसमस ट्री को खास लुक देने के लिए इसकी सीप से सजावट कर सकते हैं. इसके लिए आप अलग-अलग आकार की रंग-बिरंगी सीप का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप चाहें तो सीप के अंदर एलईडी लाइट्स भी लगा सकते हैं. इससे अंधेरे में लाइट जलाने से क्रिसमस ट्री ज्यादा खूबसूरत दिखेगा.
चॉकलेट से सजाएं- क्रिसमस ट्री पर कैंडी, नट्स और छोटी-छोटी चॉकलेट लगाकर आप इसे बच्चों के लिए और भी स्पेशल बना सकते हैं.
फूल से सजाएं- इस क्रिसमस अपने क्रिसमस ट्री की डेकोरेशन में कुछ एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं तो फूलों का इस्तेमाल करना अच्छा ऑप्शन रहेगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










