
Christmas Special: ये है एशिया का सबसे सुंदर चर्च, 185 साल पुराने गिरजाघर को बनाने में लगे थे 27 साल
AajTak
मध्य प्रदेश के सीहोर में स्थित ऑल सेंट्स चर्च (All Saint's Church) को एशिया का सबसे सुंदर चर्च माना जाता है. इसे बनाने में 27 साल लगे थे. इस ऐतिहासिक चर्च को अंग्रेजी हुकूमत के पहले पॉलिटिकल एजेंट जेडब्ल्यू ओसबार्न ने अपने भाई की याद में बनवाया था.
25 दिसंबर यानी आज पूरी दुनिया क्रिसमस (Christmas) का त्योहार धूमधाम से मना रही है. लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. ऐसे में आपको ऐसे चर्च के बारे में बताते हैं जिसे एशिया का सबसे सुंदर चर्च कहा जाता है. यह चर्च भारत के मध्य प्रदेश के सीहोर में है. इस ऐतिहासिक चर्च को अंग्रेजी हुकूमत के पहले पॉलिटिकल एजेंट जेडब्ल्यू ओसबार्न ने अपने भाई की याद में बनवाया था. इस चर्च का नाम ऑल सेंट्स चर्च (All Saint's Church) है.
कहा जाता है कि इस चर्च को बनाने में पूरे 27 साल लगे थे. यह चर्च 185 साल से भी ज्यादा पुराना है. आज क्रिसमस का त्योहार है. इसलिए यहां भी चर्च को शानदार तरीके से सजाया गया है. सुबह से ही लोग चर्च में आ रहे हैं और एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दे रहे हैं.
चर्च में की गई शानदार नक्काशी लाल पत्थरों से बने इस चर्च को एशिया का सबसे सुंदर चर्च माना जाता है. कई दशक बीत जाने के बाद भी यह चर्च काफी आकर्षक है जो देखने में ऐसा लगता है जैसे कुछ साल पहले ही बना हो. इस चर्च के आसपास बांसों के झुरमुट लगाए गए हैं. जिससे हरियाली से भरपूर वातावरण मिल सके.
चर्च की दीवारें लाल पत्थर से बनाई गई हैं. नक्काशी भी उसी तरह की गई जिस तरह की स्कॉटलैंड चर्च में की गई है. चर्च में वास्तुशास्त्र का भी ध्यान रखा गया है.
अंग्रेजी हुकूमत के अधिकारी करते थे प्रार्थना बताया जाता है कि साल 1818 में भोपाल रियासत अंग्रेजी हुकूमत के कब्जे में आ गई और करीब छह साल बाद अंग्रेजी हुकूमत ने यहां सैनिक छावनी बनाई. फिर अंग्रेजी हुकुमत के पहले पॉलिटिकल एजेंट जेडब्ल्यू ओसबार्न ने अपने भाई की याद में इसका निर्माण कराया.
ऑल सेंट्स चर्च भोपाल रियासत का पहला चर्च था. इसीलिए इस चर्च में भोपाल और उसके आसपास रहने वाले अंग्रेज अधिकारी अक्सर प्रार्थना के लिए आया जाया करते थे.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










