
Christmas 2024 Gift Ideas: क्रिसमस पर दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के लिए बनें सीक्रेट सैंटा, गिफ्ट में दें ये चीजें
AajTak
Christmas 2024 Gift Ideas: क्रिसमस एक ऐसा त्योहार है, जिसमें लोग अपने दोस्तों, परिवार और ऑफिस के कलीग्स को सीक्रेट सैंटा बनकर गिफ्ट्स दे सकते हैं. यह गिफ्ट्स उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान लाने का काम कर सकते हैं.
सर्दियों की दस्तक के साथ ही माहौल खुशनुमा हो जाता है. इस खुशनुमा एहसास को और ज्यादा प्यारा बनाने का काम दिसंबर में आने वाले क्रिसमस और न्यू ईयर करते हैं. दिसंबर के अंत में चारों तरफ 'जिंगल बेल....जिंगल बेल..' सुनाई देने लगता है. बच्चों को अपनी तरफ आकर्षित करने वाला यह सॉन्ग सुनने में जितना अच्छा है, उससे कई ज्यादा प्यारा क्रिसमस होता है.
25 दिसंबर को दुनियाभर में मनाया जाने वाला क्रिसमस ईसाइयों का प्रमुख त्योहार है. यह ऐसा त्योहार है, जिसमें लोग अपने दोस्तों, परिवार और ऑफिस के कलीग्स को सीक्रेट सैंटा बनकर गिफ्ट्स दे सकते हैं. यह गिफ्ट्स उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान लाने का काम कर सकते हैं. अगर आप इस बार ऐसा करने का प्लान बना रहे हैं लेकिन यह नहीं सोच पा रहे हैं कि आप उन्हें क्या गिफ्ट दें तो परेशान ना हों हम आपके लिए कुछ गिफ्ट आइडियाज लाए हैं. इन गिफ्ट्स को देकर आप अपने दोस्तों से लेकर फैमिली मेंबर्स तक को खुश कर सकते है.
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स आप अपने दोस्तों या फैमिली मेंबर्स की पसंद के अनुसार उन्हें पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स भी दे सकते हैं. ये चीनी मिट्टी, कांच या लकड़ी के साथ-साथ बहुत सी चीजों से बने हो सकते हैं. इनमें फोटो फ्रेम्स से लेकर मग या फिर किसी भी जॉनर की बुक चुन सकते हैं.
एक्सपीरियंस गिफ्ट्स आप जिन्हें खुश करना चाहते हैं उनकी पसंद और शौक के हिसाब से क्रिसमस पर उन्हें शानदार एक्सपीरियंस करा सकते हैं. दरअसल, आप उन्हें म्यूजिक कॉसर्ट्स के टिकट, डिनर, घूमने का पैकेज या स्पा जैसी चीजें गिफ्ट कर सकते हैं, जो उनकी छुट्टियों को यादगार बना देंगे. इतना ही नहीं आप उन्हें फिल्म टिकट भी गिफ्ट कर सकते हैं.
हैंडमेड गिफ्ट्स अगर आपके दोस्तों को हैंडमेड चीजों से प्यार है, तो आप उन्हें अपने हाथों से बना कोई तोहफा दे सकते हैं. आप उन्हें फोटो एल्बम, अपने हाथों से बनी कुकीज या फिर पेंटिंग जैसे गिफ्ट्स दे सकते हैं.
सब्सक्रिप्शन गिफ्ट्स ओटीटी के इस जमाने में आप अपने दोस्तों को सब्सक्रिप्शन गिफ्ट्स भी दे सकते हैं. आप उनके पसंदीदा ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन खरीदकर उन्हें तोहफे में दे सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










