
Chinese New Year 2026: 12 साल बाद लौट रहा फायर हॉर्स, चीनी न्यू ईयर पर ड्रैगन देश के लिए क्या संकेत
ABP News
Chinese New Year 2026: चीन में न्यू ईयर को स्प्रिंग फेस्टिवल कहा जाता है. 17 फरवरी 2026 से चीनी नववर्ष शुरू होगा. 12 साल बाद चीन में अग्नि घोड़े का साल आएगा, जो जोश, फूर्ति और नई शुरुआत का प्रतीक है.
Chinese New Year 2026: नया साल जश्न, खुशी, उत्साह और नई शुरुआत का अवसर होता है. सभी देशों की तरह चीन में भी नया साल बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. ग्रेग्रोरियन कैलेंडर के अनुसार, नए साल की शुरुआत 1 जनवरी से होती है, लेकिन चीनी नववर्ष इससे बहुत अलग होता है. चीनी न्यू ईयर को स्प्रिंग फेस्टिवल के रूप में मनाया जाता है.
17 फरवरी को शुरू होगा चीनी नववर्ष
चीनी नववर्ष की शुरुआत 17 फरवरी 2026 मंगलवार से हो रही है. यहां नए साल को स्प्रिंग फेस्टिवल के रूप में मनाया जाता है, जोकि चीन का महत्वपूर्ण उत्सव है. इसके लिए 15 फरवरी से 23 फरवरी तक छुट्टियां भी रहेंगी. इस वर्ष फायर हार्स यानी अग्नि घोड़े का साल रहेगा, जोकि पूरे 12 वर्ष बाद आ रहा है.
बता दें कि, हर 12 साल में अग्नि घोड़े का साल आता है. फायर हॉर्स है मतलब होता है एनर्जी, तेजी, ऑप्टिमिज्म और नई शुरुआत का प्रतीक. जिस तरह से घोड़ा आजादी पसंद, मेहनती और एडवेंचरस होता है, उसी तरह घोड़े के साल को भी तेज रफ्तार, नया अवसर और जोश से भरा माना जाता है.













