
Chinese Loan Scam: चुटकियों में लोन का लालच, यूजर्स का पैसे लेकर गायब हो रहे चीनी स्कैमर्स
AajTak
Chinese Loan Scam: इंस्टेंट लोन देने के बाद ना जाने कितने ही ऐप्स ने तमाम लोगों की जिंदगी तबाह कर दी. इस तरह के कई फर्जी ऐप्स को चीनी इंडीविजुअल्स द्वारा ऑपरेट किया जा रहा है. इसके लिए स्कैमर्स लोगों को फटाफट लोन देने का लालच देते हैं. ऐसे ऐप्स की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है. ये ऐप्स अब लोगों को लोन देने का लालच देकर उनसे पैसे और डिटेल्स चुरा रहे हैं. आइए जानते हैं डिटेल्स.
चीनी लोन स्कैम में फंसकर कई लोगों की जिंदगी बर्बाद हो गई. इस तरह के फर्जी लोन ऐप्स को कई बार बैन किया जा चुका है, लेकिन ये नाम बदलकर वापस लौट आते हैं. साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने वॉर्निंग दी है कि चीनी स्कैमर्स आम भारतीय लोगों को फंसाने के लिए गैरकानूनी इंस्टेंट लोन ऐप का सहारा ले रहे हैं.
ऐसे हजारों ऐप्स का जाल ऑनलाइन बिछा हुआ है. CloudSEK की रिपोर्ट के मुताबिक, ये स्कैमर्स गैरकानूनी लोन ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. लोगों को फंसाने के लिए ये पर्याप्त लोन और आसान रि-पेमेंट के फर्जी वादे करते हैं.
ये स्कैमर्स लोगों की पर्सनल डिटेल्स और फीस लेने के बाद गायब हो जा रहे हैं. रिपोर्ट में अलग-अलग चैनल के जरिए ऐसे 55 Android ऐप्स के बारे में पता चला है. रिसर्चर्स ने बताया है कि ऐसे फ्रॉड स्कीम चलाने वाले 15 पेमेंट गेटवे को चीन से ऑपरेट किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर फैला Spyware का नया जाल, भूल कर भी ना क्लिक करें ऐसे लिंक्स, मोबाइल हैक हो सकता है
चीनी इंडिविजुअल इन फर्जी पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल सिर्फ भारत ही नहीं दूसरे देशों में भी लोगों को ठगने के लिए कर रहे हैं. इनका जाल इंडोनेशिया, मलेशिया, साउथ अफ्रिका, मेक्सिको, ब्राजील, तुर्की, वियतनाम, फिलीपींस और कोलंबिया जैसे देशों में भी फैला हुआ है.
चीनी स्कैमर्स लोगों को फंसाने के लिए फर्जी इंस्टैंट लोन ऐप्स क्रिएट करते हैं. इन गैरकानूनी ऐप्स को प्रमोट किया जाता है. जब कोई यूजर इन ऐप्स को डाउनलोड करता है, तो ये उनकी पर्सनल डिटेल्स को चुराते हैं और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पेमेंट लेते हैं. पेमेंट के बाद ये स्कैमर गायब हो जाएंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










