
Chinese Boats: दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
ABP News
Iran Israel War: ईस्ट चाइना शी में हजारों चीन की मछली पकड़ने वाली नाव एक साथ खड़ी नजर आईं. इस घटना को एक्सपर्ट्स ताइवान के खिलाफ किसी तरह की साजिश की तैयारी से जोड़कर देख रहे हैं.
चीन की मछली पकड़ने वाली हजारों नावें हाल के महीनों में ईस्ट चाइना शी में जियोमेट्रिक शेप में में इकट्ठा देखी गईं. विशेषज्ञों का मानना है कि यह एक्टिविटी किसी संभावित क्षेत्रीय संकट या सैन्य स्थिति की तैयारी का हिस्सा हो सकती है. जहाजों की एक्टिविटी पर नजर रखने वाले विश्लेषक जेसन वांग ने देखा कि बड़ी संख्या में चीनी मछली पकड़ने वाली नावें दो उल्टे L आकार की पैरेलल लाइनों में खड़ी थीं. इन लाइनों की लंबाई लगभग 400 किलोमीटर तक थी. उस समय करीब 2,000 नावें एक साथ दिखाई दीं और कई हजार जहाज उस व्यस्त समुद्री रास्ते से गुजर रहे थे.
इन जहाजों की पहचान उनके ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (AIS) सिग्नल से हुई, जो GPS की तरह काम करता है और जहाजों को टकराव से बचाने में मदद करता है. रिपोर्ट के अनुसार कुछ नावें एक-दूसरे से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर खड़ी थीं और लगभग 30 घंटे तक तेज़ हवाओं के बीच अपनी जगह पर बनी रहीं. इसके बाद वे अचानक अलग-अलग दिशाओं में बिखर गईं. ऐसा माना जाता है कि नेचुरल कंडिशन में इतनी सीधी और सटीक लाइनें बहुत कम देखने को मिलती हैं. यही वजह है कि इस एक्टिविटी ने डिफेंस एक्सपर्ट्स का ध्यान खींचा है. यह घटना ताइवान से लगभग 300 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में दर्ज की गई.
चीन की बोट कहां काम करती है?
जनवरी की शुरुआत में भी लगभग 1,000 चीनी मछली पकड़ने वाली नावों का एक बड़ा समूह इसी इलाके में आयताकार आकार में करीब 400 किलोमीटर तक फैला हुआ देखा गया. हाल ही में करीब 1,200 नावें फिर से दो पैरेलल लाइनों में लगभग 30 घंटे तक एक जगह पर खड़ी रहीं. बता दें कि चीन के पास दुनिया का सबसे बड़ा मछली पकड़ने वाला बेड़ा है, जो येलो शी, ईस्ट चाइना शी और साउथ चाइना शी में काम करता है. इस क्षेत्र में जापान, दक्षिण कोरिया, ताइवान, वियतनाम और फिलीपींस के मछुआरे भी मछली पकड़ते हैं. हालांकि इन नावों के एक साथ इकट्ठा होने की वजह पर पूरी तरह सहमति नहीं है, लेकिन कई विशेषज्ञ मानते हैं कि वे वहां मछली पकड़ने के लिए नहीं थीं. ग्रेगरी पोलिंग ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर बंदरगाह के बाहर मछली पकड़ने वाली नावों का एक साथ इकट्ठा होना उन्होंने पहले कभी नहीं देखा.













