
China Virus: चीन में फिर फैल रहा कोविड-19 जैसा वायरस, हजारों बच्चों की उखड़ रही हैं सांसें
Zee News
करोड़ों लोगों की जान ले चुका चीन की सरहद में पनपा अब तक का सबसे घातक और जानलेवा कोरोना (Corona) वायरस हर किसी को याद ही होगा. अभी लोग कोरोना के डर से उभरे ही नहीं कि एक और कोरोना जैसी बीमारी तेजी से फैलती नजर आ रही है. यह बीमारी बच्चों को अपनी जद में ले रहा है. हजारों बच्चे इलाज के लिए अस्पताल में आ रहे हैं.
नई दिल्ली: करोड़ों लोगों की जान ले चुका चीन की सरहद में पनपा अब तक का सबसे घातक और जानलेवा कोरोना (Corona) वायरस हर किसी को याद ही होगा. अभी लोग कोरोना के डर से उभरे ही नहीं कि एक और कोरोना जैसी बीमारी तेजी से फैलती नजर आ रही है. इस नए वायरस ने एक बार फिर कोरोना काल की यादों को ताजा कर दिया है. चीन में यह वायरस बच्चों में तेजी से फैल रहा है. अस्पताल में इलाज के लिए बच्चों की तादात बढ़ती ही जा रही है. बच्चों में तेजी से फ़ैल रही इस बीमारी की जानकारी ProMed नाम की संस्था ने दी है. Since mid-October 2023, WHO has been monitoring data from Chinese surveillance systems that have been showing an increase in respiratory illness in children in northern China.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



